फिल्म फेस्टिवल का काला सच (2): फिल्ममेकर्स क्या करें, क्या न करें

किसी गंभीर फिल्मकार की परेशानियां सेंसर बोर्ड यानी CBFC की चौखट से शुरू होती हैं। उससे पार पाने के बाद फिल्म फेस्टिवल्स का अथाह सागर उसके आगे हिलोरें मारता दिखता है। लेकिन यहां डुबकी लगाते समय ये ध्यान रखना ज़रूरी है कि क्या करना है, क्या नहीं करना है।