विजुअल स्टोरीटेलिंग से दिल्ली की सिनेमा संस्कृति तक: TCOTF जुलाई चैप्टर

Talk Cinema on the Floor के July Chapter में जाने माने सिनेमैटोग्राफर कौस्तुभ मुखर्जी की विजुअल स्टोरीटेलिंग के बताए तरीके और टिप्स TCOTF के इस सत्र की सबसे बड़ी सीख बनकर उभरी। वहीं वरिष्ठ सिनेविद् संदीप पाहवा ने सिंगल स्क्रीन थिएटरों से लेकर OTT के दौर तक भारतीय दर्शकों की बदलती संस्कृति की ऐसी तस्वीर खींची, जिसने सिनेमा को सिर्फ फिल्मों की नहीं, बल्कि समाज की कहानी बना दिया।