विश्व के सिनेमाई सौंदर्य के गुह्य रस्म-रिवाज़-2: ‘रेज़ द रेड लैंटर्न’
चीनी फिल्मकार ‘झांग इमोउ’ (Zhang Yimou) के निर्देशन में सन् 1991 में बनी फिल्म ‘Raise The Red Lantern’ एक ऐसे चीनी समाज का प्रतिनिधित्व करती है जिसमें पारिवारिक परंपराओं की घृणात्मक भावशून्यता को चार स्त्रियां अपनी-अपनी संभावनाओं में परस्पर विरोधी होकर ढोती हैं.

