रवि राज मुर्मू की आंगेन: संथाली सिनेमा की वैश्विक दस्तक
रवि राज मुर्मू ने अपनी संथाली फ़िल्म ‘आंगेन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार जीता है। अक्सर बचपन में दादी-नानी से सुनी कहानियाँ रचनाकारों केलिए खाद-पानी का काम करती हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले के एक छोटे से आदिवासी गांव में पले-बढ़े रवि राज मुर्मू ने भी बचपन में अपने बुजुर्गों से कहानियाँ सुनी थीं।

