गुरु दत्त: ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है….
हिन्दी सिनेमा में गुरु दत्त एक ऐसे अदाकार और डायरेक्टर हुए हैं, जिन्हें बहुत कम ज़िंदगी मिली, लेकिन अपनी इस मुख़्तसर-सी ही ज़िंदगानी में वे फ़िल्मी दुनिया को इतना कुछ दे गये कि लोग उन्हें आज भी बड़ी शिद्दत से याद करते हैं। बहुत कम डायरेक्टरों को अवाम की यह मुहब्बत और चाहत हासिल होती है। गुरु दत्त का नाम हिन्दी सिनेमा के इतिहास में सुनहरे हुरूफ़ में दर्ज है।

