News/ Updates

News/ Updates

इजिप्ट डायरी 2: ‘हॉलीवुडगेट’- तालिबानी अफगानिस्तान के पहले साल का रोज़नामचा

हॉलीवुड गेट दरअसल काबुल के बाहरी इलाके में अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के ठिकाने का नाम था जो एक तरह से अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना का मुख्यालय बन गया था। जब 30 अगस्त को अंतिम रूप से अमेरिकी सेना वहां से चली गई तो पता चला कि करीब सात बिलियन डॉलर का सैन्य साजो सामान छोड़ गई है।

News/ Updates

इजिप्ट डायरी-1: अनुराग कश्यप जीनियस डायरेक्टर, ऐक्टर को बिना सिखाए सब कुछ सिखा देते हैं- राहुल भट्ट

राहुल भट्ट ने अल गूना फिल्म फेस्टिवल के बारे में कहा कि इजरायल-हमास युद्ध के साये में यह फेस्टिवल मानवता के लिए हो रहा है। हम कलाकारों के लिए सबसे पहले मानवता है। मशहूर रूसी रंग चिंतक स्तानिस्लावस्की ने अपनी किताब ‘ऐन ऐक्टर प्रिपेयर्स’ में लिखा है कि एक अभिनेता को सबसे पहले एक अच्छा इंसान होना चाहिए।

News/ Updates

सिनेमा एक खूबसूरत कविता की तरह: 29वां कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

5 दिसंबर की शाम को कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन हुआ था, जिसमें अभिनेता सलमान खान और अनिल कपूर ने बॉलीवुड के बनने में ‘बांग्लाभाषी फिल्मकारों के योगदान’ को शिद्दत से याद किया। निर्देशक विमल राय, हृषीकेश मुखर्जी, संगीतकार सलिल चौधरी और सचिन देव बर्मन ने कैसे और कितनी मेहनत से बॉलीवुड को तैयार किया, सलमान खान, अनिल कपूर और महेश भट्ट ने पूरी कहानी सुनाई।

News/ Updates

अरब डायरी 9: झूठी शान के लिए ली जान की सच्ची कहानी ‘डियर जस्सी’

भारतीय मूल के कनाडाई फिल्मकार तरसेम सिंह की पंजाबी फिल्म ‘डियर जस्सी’ को सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित तीसरे रेड सी अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दूसरा सबसे बड़ा पुरस्कार ‘सिल्वर यूसर अवार्ड’ प्रदान किया गया है। तरसेम सिंह ने विलियम शेक्सपीयर के मशहूर नाटक ‘रोमियो जूलियट’ की मूल प्रेरणा से पंजाब में एक सच्ची दुखांत प्रेम कहानी रची है।

News/ Updates

अरब डायरी 8: घूंघट के घनचक्कर में नारी का दर्द ढूंढती किरण राव की ‘लापता लेडीज़’

किरण राव ने ‘धोबी घाट’ (2011) के 12 साल बाद कोई फिल्म बनाई है। ‘लापता लेडीज’  दो ग्रामीण औरतों की कहानी है जो शादी के बाद लाल जोड़े में अपने-अपने पति के साथ ससुराल आते हुए ट्रेन में लंबे घूंघट के कारण खो जाती हैं। किरण राव की यह फिल्म भारतीय समाज में औरतों की दयनीय हालत पर सतत टिप्पणी करती है।

News/ Updates

अरब डायरी 7: तीसरे रेड सी फेस्टिवल में चमकीं पाकिस्तानी फिल्में

तीसरे ‘रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड पाने वाली पाकिस्तानी फिल्म ‘इन फ्लेम्स’ निर्देशक ज़रार कहन की पहली फिल्म है। पाकिस्तान की ही ईरम परवीन बिलाल की फिल्म ‘वखरी’ (वन ऑफ अ काइंड) को भी काफी लोकप्रियता मिली जो एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कंदील बलोच की ऑनर किलिंग की सच्ची घटना से प्रेरित है।

News/ Updates

अरब डायरी 6: पर्दे पर वो किसान जिसने 235 दिन बचाए रखी सद्दाम हुसैन की जान

फिल्म हाइडिंग सद्दाम हुसैन दिखाती है कि कैसे एक अराजक तानाशाह जान पर बन आने पर साधारण इंसान में बदल जाता है। अला नामिक के लिए सद्दाम हुसैन किसी मिथकीय चरित्र की तरह थे। वे सोच भी नहीं सकते थे कि वे कभी उनसे मिल पाएंगे। यह नियति का खेल था कि उन्हें उनके साथ नौ महीने गुजारने पड़े।

News/ Updates

अरब डायरी 5: इस्लामिक स्टेट के आतंक पर बनी अरब डॉक्यूमेंट्री को अवॉर्ड

फिल्म ‘फोर डाटर्स’ में अलग से कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं है, पर इन पांच औरतों के मानवीय दुःखों के माध्यम से निर्देशक ने वह सब कुछ कह दिया है जिसे स्वीकार करने से मुस्लिम देशों के राजनेता और शासक बचते नजर आ रहे हैं।

News/ Updates

इस्लामिक स्टेट के खिलाफ एक औरत का सिनेमाई प्रतिरोध

कौथर बेन हनिया ने ‘ फोर डॉटर्स’ में एक नये तरह का सिनेमा रचा है। उन्होंने वास्तविक चरित्रों के साथ अभिनेताओं से काम कराया है। हम देखते हैं कि ट्यूनीशिया का समाज इतना आधुनिक और खुले विचारों वाला है। ओल्फा की चारों बेटियों की दिनचर्या में वास्तविक सुंदरता और आजादी है। इस्लामी रैडिकलाइजेशन के बाद सबकुछ बदल जाता है।

News/ Updates

अरब डायरी 4: दुनिया भर की कंपनियों को मेरी नहीं, मेरे देश भारत की जरूरत है – आलिया भट्ट

रेड सी अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह के इंटरनेशनल प्रोग्रामिंग के प्रमुख कलीम आफताब से बातचीत में यह पूछे जाने पर कि आप अच्छी अभिनेत्री हैं और आपका काम ठीक चल रहा है, फिल्मों में काम करने से आपको सालाना करीब 7.4 मिलियन डालर (करीब 60 करोड़ रुपए) की कमाई होती हैं फिर बिजनेस क्यों शुरू किया, आलिया भट्ट ने कहा कि मुझे मालूम नहीं कि मेरा ऐक्टिंग का करियर कब तक चलेगा या कब तक मुझे अभिनेत्री के रूप में स्वीकार किया जाएगा…

Scroll to Top